भारतीय सेना को अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। सेना ने बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Balu Forge Industries) को 30,000 स्वदेशी 152 mm आर्टिलरी गोले (artillery shells) का ऑर्डर दिया है। ये गोले कर्नाटक के बेलगाम स्थित संयंत्र में रोबोटिक्स तकनीक से बनाए जाएंगे। यह ऑर्डर ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देता है। इस पहल से सीमाओं पर तैनात सेना की आर्टिलरी यूनिट्स को मजबूती मिलेगी। अब तक ये गोले आयात किए जाते थे, लेकिन अब देश में ही उत्पादन होगा। इससे विदेशी निर्भरता कम होगी और भारत को लंबे समय में लाभ होगा। बालू फोर्ज ने इस सौदे को ऐतिहासिक बताया है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि इससे हथियारों की कमी नहीं होगी। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी छलांग है।
Source: Source