जालंधर जिले के नूरमहल थाना क्षेत्र के गांव भंडाल बूटा में एक संदिग्ध महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा है। यह महिला अपने चार साथियों के साथ बच्चों को निशाना बनाने के इरादे से गांव में घूम रही थी। महिला के पकड़े जाने पर उसके साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए। गांव में बच्चे गर्मी के कारण सड़क पर खेल रहे थे जब एक महिला उनके आसपास घूमने लगी। ग्रामीणों ने उस महिला से पूछताछ की तो वह डर गई और हिंदी में बात करने लगी। इसके बाद उसके साथी गाड़ी लेकर रामपुर की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को नूरमहल थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार हुए अन्य चार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच जारी है।
Source: Source