अमृतसर | सरहदी क्षेत्र स्थित गांव खुसूपुर में हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट की और उनकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी का जबरन अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग अजैब सिंह ने बताया कि 29 मार्च को उनके बेटे मजदूरी के लिए बाहर गए थे और वह घर में अकेले थे। रात करीब 9:30 बजे मोर सिंह, सुखदेव सिंह, शेर सिंह उर्फ शेरा, सुक्खा सिंह, मंगा सिंह और कारज सिंह हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। शेर सिंह के ललकारने पर आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर आरोपी उनकी 15 वर्षीय भतीजी को जबरन उठाकर ले गए। पीड़ित ने कहा कि गांव के मोहतबर लोग आपसी राजीनामे का प्रयास करते रहे।
Source: Source