बिलासपुर जिले में भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर के बीच जल संकट से निपटने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ‘मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान के तहत जिले के 38 गांवों में तालाबों का निर्माण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मानसून के आगमन से पहले सभी तालाबों का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन तालाबों से न सिर्फ पेयजल संकट कम होगा, बल्कि खेती और पशुपालन को भी फायदा पहुंचेगा। इस अभियान का उद्देश्य बारिश के पानी को संरक्षित करना और भू-जल स्तर को रिचार्ज करना है। ग्रामीणों को भी इस काम में शामिल किया जा रहा है, जिससे उनमें जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह अभियान केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत चलाया जा रहा है। अब तक कई तालाबों पर काम पूरा हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आने वाले दिनों में पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए।
Source: Source