बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक गंभीर मामले में सजा काट रहे कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत सजायाफ्ता कैदी निरंजन सत्यम (28 वर्ष, निवासी मुंगेली) को 14 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया था। नियमानुसार उसे 13 जून की शाम तक वापस सेंट्रल जेल में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन वह निर्धारित समय तक जेल नहीं लौटा। कैदी के वापस न आने पर जेल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं ताकि फरार कैदी को जल्द से जल्द दोबारा गिरफ्तार किया जा सके।
Source: Source