पंजाब के बरनाला में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के नेतृत्व में सदर बाजार में यह विरोध मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता खच्चर रेहड़े पर सवार होकर रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक गए। विधायक ढिल्लों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम नहीं बढ़े हैं, फिर भी केंद्र ने कीमतें बढ़ाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा हो रहा है, जबकि आम जनता पिस रही है। ढिल्लों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी हमला बोला। उनका कहना था कि राज्य सरकार ने वैट कम नहीं किया और वह केंद्र की महंगाई नीतियों में साथ दे रही है। इस प्रदर्शन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।
Source: Source