बठिंडा में नथाना-भगता रोड पर एक चलती ऑल्टो कार पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में कार सवार महिला, उसके पति और करीब 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार शाम गांव दयालपुरा मिर्जा के पास हुआ। कार गांव सैलाबराह से भगता भाईका की ओर जा रही थी। पेड़ गिरने से ऑल्टो कार उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए आदेश अस्पताल भुच्चो ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला शिंदरपाल कौर की मौत हो गई। उनके पति इकेतर सिंह और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पेड़ गिरने की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
Source: Source