एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने ट्रेडिंग में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। युवती नोमिता तिर्की ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह झारखंड के बरगढ़ से आकर अंबिकापुर में रहकर काम कर रही थी। सुनील मिंज ने युवती को झांसा दिया कि एक माह में निवेश की रकम दोगुनी हो जाएगी। युवती ने फोन पे एप के माध्यम से किश्तों में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। जब युवती ने पैसे वापस मांगे तो सुनील मिंज ने पैसे देने में आनाकानी की। पुलिस ने सुनील मिंज के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।
Source: Source