जगदलपुर की एक युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले उत्तर प्रदेश के एक युवक को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार, आरोपी रवि कुमार राजभर (22) ने उसे होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपी लंबे समय से फरार था और अपनी लोकेशन छिपा रहा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के नसीराबाद इलाके में दबिश देकर उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Source: Source