पंजाब के फाजिल्का जिले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस कार्रवाई में थाना सिटी, थाना सदर, थाना सदर जलालाबाद और थाना वैरोके की पुलिस टीमें शामिल रहीं। जांच अधिकारी अमृता सिंह के अनुसार, मुकेश कुमार उर्फ प्रिंस और पप्पू उर्फ राजिंदर सिंह को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। दोनों के पास से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में गांव सुरेश वाला के पास साहिल और अंशु कुमार को पकड़ा गया। उनके पास से भी तीन ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जांच अधिकारी अंग्रेज कुमार ने बताया कि सुखेरा बोदला के पास मानो बाई और रमनदीप सिंह को पकड़ा गया। इन दोनों से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह के मुताबिक, मनजीत सिंह की तलाशी में एक ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Source: Source