हरियाणा के फरीदाबाद नगर निगम में फाइनेंस कमेटी और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर गतिरोध गहरा गया है। 34 पार्षदों ने निगम कमीश्नर के नोटिस का जवाब देते हुए देरी के लिए मेयर प्रवीण बतरा जोशी और कमीश्नर धीरेन्द्र खड़गटा को जिम्मेदार ठहराया। पार्षदों का कहना है कि 25 नवंबर 2025 को सदन की बैठक हुई थी, जिसमें एजेंडा होने के बावजूद मेयर और कमीश्नर अनुपस्थित रहे। अब पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे हाईकोर्ट जाएंगे। हरियाणा सरकार ने नगर निगम को कारण बताओ नोटिस जारी कर 14 महीने से अधिक देरी पर सवाल उठाए थे। सरकार ने इसे हरियाणा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट का उल्लंघन बताया है।
Source: Source