प्रयागराज पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चौहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी से परेशान मृतक अभिषेक ने अपने दोस्त सनी के साथ मिलकर लूट और हत्या की साजिश रची थी। योजना के अनुसार वारदात के दौरान सनी ने अभिषेक के माता-पिता और बहन सहित पूरे परिवार की हत्या कर दी और बाद में अभिषेक की भी जान ले ली। पुलिस ने मौके से लोहे का पाइप, ₹1000 नकद और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।
Source: Source