वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत वाणिज्य विभाग ने बड़ा बदलाव करते हुए बोर्ड ऑफ ट्रेड (BoT) में 40 नए गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की है। इससे पहले 2022 में शामिल 29 सदस्यों को हटाकर नई सूची जारी की गई है। इस बोर्ड का उद्देश्य देश के निर्यात को बढ़ावा देना और व्यापार नीतियों को मजबूत बनाना है। नए सदस्यों में विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं, जिनमें ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश गोयल भी शामिल हैं, जो चावल उद्योग का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सदस्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापार नीति में सुझाव देने, एक्सपोर्ट रणनीति मजबूत करने और लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर सलाह देने का काम करेंगे।
Source: Source