छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या के मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। इससे विपक्ष ने प्रशासन और सरकार पर हमला बोल दिया है। विधायक अटल श्रीवास्तव और नेता अमित जोगी ने पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। अमित जोगी ने आरोप लगाया कि सरकार के राज में यह जिला अनाथ हो गया है और अंतर्राज्यीय तस्करी का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि 115 सीसीटीवी कैमरे घटना के समय बंद थे, जो बड़ी लापरवाही है। जोगी ने चेतावनी दी कि 72 घंटे में सीबीआई जांच की घोषणा नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर कुल 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है, जिसमें IG के 30 हजार और SP के 5 हजार रुपए शामिल हैं। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिया है। अब तक इस हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Source: Source