मोगा में बीजेपी नेता के चुनाव प्रचार से लौट रहे युवक का शव मिला। युवक 21 मई की शाम प्रचार खत्म होने के बाद घर के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त कृष्ण सैनी के चुनाव प्रचार में जुटा हुआ था। अमनदीप दो बेटियों का पिता था। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने IPC की धारा 302 जोड़ दी है और हर पहलू से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पंजाब में निकाय चुनाव के लिए 26 मई को वोटिंग होगी।
Source: Source