अमृतसर के गुरुद्वारे में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत पर लगीं शटरिंग प्लेट गिर गई, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। यह हादसा रविवार दोपहर में हुआ जब महिलाएं जाप कर रही थीं। प्लेट के नीचे दबने से महिलाओं को चोट आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख देने का ऐलान किया है। यह हादसा तेज हवा चलने के कारण हुआ है। सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।
Source: Source