आम आदमी पार्टी जिला देहाती के प्रधान गुरप्रताप सिंह मियांविंड ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य राज्य को नशामुक्त बनाना और प्रभावित लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। नशे की लत से जूझ रहे लोगों को सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने नशा पीड़ितों के वैज्ञानिक उपचार के लिए 6 नए मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी क्लीनिक शुरू किए हैं। इन क्लीनिकों से नशा छोड़ने की कोशिश कर रहे मरीजों को अपने क्षेत्र के पास ही इलाज की सुविधा मिलेगी। मियांविंड ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जल्द ही 6 और एमएमटी क्लीनिक शुरू करेगी। इसके बाद राज्य में ऐसे क्लीनिकों की कुल संख्या 12 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों से नशा मुक्ति अभियान को मजबूती मिलेगी। सरकार उपचार, पुनर्वास और जागरूकता के माध्यम से नशे की समस्या को खत्म करने पर काम कर रही है।
Source: Source