कवर्धा जिले के ग्राम मड़मड़ा निवासी ज्योति साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। यह सहायता उनके पति स्वर्गीय रमेश साहू की मृत्यु के बाद परिवार को संबल देने के लिए प्रदान की गई है। रमेश साहू की रायपुर स्थित एक अस्पताल में हुई आगजनी की घटना में मौत हो गई थी। शासन ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि स्वीकृत की। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर अधिकारियों ने सहायता राशि का चेक सौंपा। अपर कलेक्टर नरेंद्र पैकरा और रामप्रसाद आंचला ने जिला कार्यालय में ज्योति साहू को चेक प्रदान किया। प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस सहायता से मृतक के परिवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Source: Source