कांकेर| सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी सन्नी नाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रात में पीड़िता के घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसे डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सन्नी नाग की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने टिकरापारा में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद थाना कांकेर में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामलों में प्रकरण दर्ज हैं।
: Source