बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक स्थित ग्राम खलारी के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धमतरी-गुंडरदेही मुख्य मार्ग पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया है। ग्रामीण पिछले दो वर्षों से पट्टा निरस्त करने और पूर्व कोटवार के कब्जे से जमीन वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस आंदोलन में पूरे गांव ने एकजुटता दिखाई है और हर घर से लोगों ने भाग लिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, चक्काजाम समाप्त नहीं होगा और इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान न मिलने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
Source: Source