मध्य प्रदेश के डबरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम गोहिंदा के पास श्रद्धालुओं से भरे लोडिंग वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में एक महिला का पैर कट गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
Source: Source