गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध पत्थर उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। रेलवे पत्थरों से अवैध गिट्टी बनाकर बेची जा रही थी। इससे शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। खनिज विभाग ने 2 करोड़ की वसूली कार्रवाई शुरू की है। यह अवैध कारोबार पिछले पांच वर्षों से चल रहा था। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और अब कलेक्टर की अनुमति के बिना परिवहन नहीं हो सकेगा। जिला प्रशासन ने पत्थरों के परिवहन को सीधे कलेक्टर की अनुमति से जोड़ दिया है। खनिज विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद करीब 2 करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली होने की संभावना है। समय पर कार्रवाई होती तो 60 करोड़ तक की वसूली संभव थी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद इलाके के खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
Source: Source