हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में एक मोटर रिपेयरिंग और बिजली सामान की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार बलविंदर सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर गए थे, लेकिन सुबह लौटने पर शटर खुला मिला और सामान गायब था। चोरों ने दुकान से चार सिंगल फेस मोटर, एक इनवर्टर और बैटरी, करीब 30 किलो पुरानी कॉपर वायर और अन्य उपकरण चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Source: Source