चंडीगढ़ के सेक्टर-9 मार्केट में शराब का लंगर लगाने के मामले में पुलिस ने राजेश सचदेवा को गिरफ्तार किया है। शराब ठेके के बाहर लोगों को बर्फ की चुस्की में शराब मिलाकर दी जा रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि शराब ठेकेदार ने नई शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए यह आयोजन किया था। लोगों ने आबकारी नियमों और सार्वजनिक स्थान पर शराब परोसने को लेकर सवाल उठाए। शराब का लंगर कई घंटों तक चलता रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। यहां से 300 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय और प्रशासक का कार्यालय है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए।
Source: Source