चंडीगढ़ के विद्या पथ यानी V-3 रोड पर सड़क की री-कारपेटिंग का काम शुरू हो गया है। सेक्टर-41 की ओर जाने वाली सड़क पर 16 सितंबर तक काम चलेगा। इस दौरान इस तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा। इसके बाद 17 से 25 सितंबर तक सेक्टर-54 और सेक्टर-55 की ओर सड़क की री-कारपेटिंग की जाएगी। इस चरण में सड़क का एक हिस्सा बंद रहेगा। दूसरे हिस्से से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। सड़क निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। लोगों से निर्माण स्थल के आसपास सावधानी बरतने को कहा गया है। वाहन चालकों को काम वाली जगह से गुजरते समय गति धीमी रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। री-कारपेटिंग का काम पूरा होने के बाद सड़क पर सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा।
Source: Source