चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मशहूर रैपर बादशाह के क्लब पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें तय समय में खामियों को दूर करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इनका पालन नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि क्लब में स्वीकृत नक्शे और भवन संबंधी नियमों के कई उल्लंघन सामने आए थे। लंबे समय से यह मामला प्रशासन के संज्ञान में था। बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर आखिरकार सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर क्लब को बंद कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source: Source