हरियाणा पुलिस की STF की गुरुग्राम यूनिट ने 285 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन तस्करी के मास्टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी 8 महीने से फरार था। 21 मई को STF ने उसके छोटे भाई रोहित को 35 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में रोहित ने बताया कि गुरप्रीत और राजेंद्र सिंह (लुधियाना) यह सिंडिकेट चला रहे थे। गुरप्रीत पर पंजाब में 250 करोड़ की हेरोइन (50.14 किलोग्राम) के एक अन्य मामले में भी गिरफ्तारी थी। STF ने तकनीकी सूचना के आधार पर रोहतक से उसे दबोचा। अदालत ने चार दिन का रिमांड दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
Source: Source