गुरुग्राम के सिकंदरपुर बड़ा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग का शॉर्ट्स पहना हुआ है। शव के गले पर संदिग्ध निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया इसे गला घोंटकर की गई हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
Source: Source