गुरुग्राम के सेक्टर-37 में वोल्वो शोरूम के पास मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों तरफ के लोगों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। शुरुआत में गाली-गलौच हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। किसी पक्ष ने अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर शामिल लोगों की पहचान कर रही है। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस वीडियो ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source: Source