गुरदासपुर जिले के कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर मंगलवार को तीसरी बार हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने अस्पताल पर धमाका किया, जिससे खिड़कियों-दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। अस्पताल के सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक काफी देर तक अस्पताल के बाहर घूमता दिखा है, लेकिन विस्फोट की स्पष्ट फुटेज नहीं मिली। डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से रंगदारी न देने पर गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। इससे पहले भी अस्पताल पर दो बार फायरिंग हो चुकी है। घटना के बाद एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान करने और कई टीमें गठित कर जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
Source: Source