छत्तीसगढ़ के कोरबा में पीएचई विभाग के ठेकेदारों ने दो साल से लंबित भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में ठेकेदारों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण ठेकेदार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और कई लोग कर्ज में डूब चुके हैं। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि भुगतान में देरी से कई लोगों को मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। रायपुर में हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन के बाद अब जिलों में भी विरोध तेज हो रहा है। एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों से समाधान की मांग की है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source: Source