कोरबा नगर पालिक निगम में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का मामला तूल पकड़ गया है। बिहारी लाल बहादुर शास्त्री चौक स्थित मूर्तिकला के लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर, सभापति और वरिष्ठ पार्षदों को उचित तवज्जो न मिलने और निमंत्रण न भेजे जाने से नाराज निगम सभापति ने विरोध स्वरूप अपने कक्ष में कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठकर कामकाज निपटाया। इस घटना ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम आयुक्त ने प्रभारी सचिव गणेश्वर सिंह कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि आयोजन में हुई लापरवाही और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह केवल एक कार्यक्रम की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से प्रशासनिक समन्वय और सम्मान में आ रही कमी का परिणाम है।
Source: Source