कैथल के गांव धनौरी में एक व्यक्ति का झगड़ा हुआ और उसे गंभीर चोटें मारी गईं। चोटों के कारण 49 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। मृतक के भांजे ने गांव धनौरी के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक का भांजा सोनू ने बताया कि उसके मामा शमशेर साधु बनकर गांव धनौरी में रहते थे। 23 मई की रात को उनका जगन्नाथ के साथ झगड़ा हो गया था। आरोपी जगन्नाथ ने मामा को लड़ाई झगड़े के दौरान गंभीर चोटें मारीं। मामा को कैथल नागरिक अस्पताल में लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मामा की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source