कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर हुए प्रदर्शन में दर्ज मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने करीब 8 साल तक चली सुनवाई के बाद विभिन्न छात्र संगठन के नेताओं समेत 10 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। यह मामला वर्ष 2018 का है। छात्र संगठनों ने सरकार की लागू की गई इनडायरेक्ट चुनाव प्रणाली का विरोध किया था। रजिस्ट्रार ने पुलिस को शिकायत दी थी और पुलिस ने धारा 147, 149, 186, 188 और 341 IPC के तहत मामला दर्ज किया था। अब करीब 8 साल बाद कोर्ट ने सभी साथियों को न्याय दिया है। कोर्ट ने जसविंद्र खैहरा, दिव्यांशु बुद्धिराजा, शाहनवाज हुसейн समेत 10 आरोपियों को बरी कर दिया। छात्र नेताओं ने कहा कि अदालत ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और आखिरकार सभी छात्रों को बरी कर दिया। न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि अदालत ने न्याय दिया है।
Source: Source