हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में रविवार रात माइनिंग ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। अज्ञात हमलावरों ने ठेकेदार को कई गोलियां मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में कारोबारी रंजिश को वारदात का कारण मान रही है। पीड़ित माइनिंग कारोबार से जुड़ा है और इससे पहले भी उसके साथ विवाद की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वारदात में प्रयुक्त हथियारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हमलावर पेशेवर शूटर हो सकते हैं।
Source: Source