रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड मामले में पंचायतों का दौर जारी रहा। रविवार को बहु अकबरपुर और फरमाना गांव में कई बैठकें हुईं। देर रात फरमाना में हुई पंचायत में एक अहम फैसला लिया गया। पंचायत ने तय किया कि मुस्कान की तेहरवीं तक शीलू के पिता सुरेंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, मायके पक्ष ने शीलू और मनीष के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी रखी है। मुस्कान ने 31 जुलाई की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना समेत कई आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बहु अकबरपुर पंचायत ने पहले मायके पक्ष से कुछ समय देने की अपील की थी। दोनों गांवों की पंचायतों के बीच बातचीत के बाद सुरेंद्र को तेहरवीं तक राहत देने पर सहमति बनी। पुलिस का कहना है कि पंचायत के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source