हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम ने गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर कार्रवाई की। पुलिस ने इच्छाधारी मंदिर के पास एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके बैग से 5.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंब उपमंडल के कुठेड़ा खैरला निवासी राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच टीम आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऊना पुलिस ने नशा तस्करी की सूचना देने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने ड्रग-फ्री हिमाचल अभियान के तहत अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
Source: Source