उज्जैन से इंदौर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पथराव के कारण ट्रेन के आधा दर्जन कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुई घटना से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री डर और घबराहट में आ गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना के बाद ट्रेन की जांच भी की गई। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की बात कही गई है।
Source: Source