ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी एयर बेस पर मिसाइल हमला कर दिया। IRGC का दावा है कि यह हमला सिरिक द्वीप पर टेलीकॉम टावर पर अमेरिकी हमले का जवाब था। रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल पर ‘आखिरी अमेरिकी सैनिक’ लिखा हुआ था। साथ ही, बंदर अब्बास के नजदीक भी विस्फोट हो रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने अब तक इन हमलों में किसी सैन्य हताहत की पुष्टि नहीं की है। इस घटना के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने पलटवार की चेतावनी देते हुए क्षेत्र में अपने सैन्य बलों को अलर्ट कर दिया है। ईरान की इस कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संयम बरतने की अपील की है। तेल की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका अब क्या जवाबी कार्रवाई करता है।
Source: Source