राजनांदगांव जिले में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर 150 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग और कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। अवैध रिसॉर्ट, मैरिज हॉल और बाउंड्रीवॉल तोड़े गए। कई खसरा नंबरों पर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने पटवारी और आरआई को नोटिस जारी किया है। अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर का रुख सख्त है। प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग या शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
: Source