अल्मोड़ा में पिता की हत्या कर फरार हुए बेटी और दामाद को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कटरा से गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक वारदात के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक चंद्रशेखर पांडेय अपनी पत्नी के साथ अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर ने एक महीने पहले ही हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने हत्या के लिए पैसे जुटाने हेतु अपने गहने तक बेच दिए थे। 20 जून की रात हरियाणा से अपनी कार में पहुंचे दंपत्ति ने मृतक की पत्नी खष्टी देवी के साथ मिलकर चंद्रशेखर पर दरांती से एक दर्जन से अधिक वार किए। घायल चंद्रशेखर ने हल्द्वानी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तीन राज्यों में तलाश के बाद आरोपियों को दबोच लिया। मामले में मृतक की पत्नी पहले से ही संदेह के घेरे में है, और पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source: Source