अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। यह गिरोह सीमा पार से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाता था। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार संगठित अपराध से जुड़े हो सकते हैं। मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस विदेशी तस्कर और उसके स्थानीय संपर्कों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Source: Source