अमृतसर के बटाला रोड स्थित प्रीत नगर क्षेत्र में सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा नीचे मौजूद सीवरेज की होदी के ऊपर बना है, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को इस गड्ढे के कारण आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय यह गड्ढा एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल इसका निरीक्षण कराने और मरम्मत करने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन लंबे समय से इस समस्या को नज़रअंदाज़ कर रहा है। मरम्मत न होने पर यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
Source: Source