अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर बेरहमी से हमला किया गया। घटना शनिवार रात दर्रीपारा में उनके घर के सामने हुई। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। हमले में कांग्रेस नेता के सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच-बचाव करने पहुंची कांग्रेस नेता की पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
Source: Source