उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। ये परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विभाग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट की जांच करते रहें। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी अंकित होगी। किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।
Source: Source