कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और बहन-बेटी को उठाने की धमकी दी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक जब्त की है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।
Source: Source