हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर दिया है। आयोग ने 1 जून से 5 जून 2026 तक एक विशेष PMT कार्यक्रम घोषित किया है, जो पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी 20 अप्रैल से 30 मई के बीच हुए PMT में अनुपस्थित रहे थे, उन्हें यह अंतिम चांस दिया जा रहा है। अलग-अलग तिथियों में अनुपस्थित रहने वालों के लिए 1 से 5 जून तक अलग-अलग दिन तय किए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे रिपोर्ट करना होगा, सुबह 10 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस अवसर के लिए कोई अलग प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा, अभ्यर्थियों को पुराना प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र लाना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर भी नहीं आता है, तो उसे आगे कोई और मौका नहीं मिलेगा। HSSC ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यही आखिरी मौका है। इस भर्ती के तहत कुल 5500 पदों को भरा जाना है।
Source: Source