भिवानी में ABVP की चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय इकाई ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कुलगुरु के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शैक्षणिक और प्रशासनिक मामलों के जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन में रि-वैल्यूवेशन रिजल्ट 20 दिनों के भीतर जारी करने की मांग की गई। रि-वैल्यूवेशन का परिणाम आने तक री-अपीयर फॉर्म जारी नहीं करने को कहा गया। पिछले सत्रों की DMC तत्काल उपलब्ध कराने और भविष्य में उन्हें डिजीलॉकर पर अपलोड करने की मांग रखी गई। 15 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी रि-वैल्यूवेशन का अवसर देने की मांग की गई। ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज छात्र शिकायतों का सात दिनों में समाधान करने की बात कही गई। मांग किए जाने पर प्रोविजनल सर्टिफिकेट उसी दिन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। विश्वविद्यालय की गलती से अंकों या नाम जैसी जानकारियों में हुई त्रुटि सुधारने पर विद्यार्थियों से शुल्क नहीं लेने को कहा गया। ABVP पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कुलगुरु ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया। ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रखने की बात कही है।
Source: Source