करनाल में एक 21 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को युवक की अपने पिता से बातचीत हुई थी और उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गई थीं। लेकिन अगले ही दिन दोपहर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो 12वीं पास था और मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था। वह मॉडल टाउन की दयानंद कॉलोनी में पिछले 5-6 साल से किराये के मकान में अकेला रह रहा था और काम की तलाश में था। सचिन के पिता गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं और उसकी मां का बचपन में ही निधन हो गया था। घटना के समय माता-पिता और भाई यूपी में एक शादी में गए हुए थे। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Source: Source