हरियाणा सरकार ने बस सेवा को विस्तारित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर गांव और शहर में बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए नया रूट प्लान तैयार किया जाएगा। बसों में रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। 10 नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनाए जाएंगे। पेट्रोल पंपों पर नंबर प्लेट स्कैनिंग कैमरे लगाए जाएंगे और बिना PUC वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सरकारी और निजी बसों की निगरानी के लिए यूनिफाइड कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। बस सेवा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं।
Source: Source